Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2026 03:46 PM

Jharkhand News: झारखंड के रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। चमघाटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी
मृतकों की पहचान नवाडीह निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से बाइक पर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बहुत तेज चल रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गांव में शोक का माहौल
अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। गांव में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।