Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद उठा शव

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2026 11:03 AM

road accident young man tragically dies in road accident body recovered after

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के जारीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही सरिया लदे 407 मिनी ट्रक का टायर अचानक फटने के मिथिलेश रजक नामक युवक की मौत हो गयी।

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के जारीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही सरिया लदे 407 मिनी ट्रक का टायर अचानक फटने के मिथिलेश रजक नामक युवक की मौत हो गयी।

आक्रोशित लोगों ने घंटो सड़क जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिथिलेश अपने बाइक से घर जा रहा था, इसी क्रम में वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया। आनन -फानन में ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को दुर्गा मंदिर के समीप मेनरोड में रखकर रोड रोड को जाम कर दिया था। जाम के कारण देर रात से सुबह तक भारी वाहनों और लंबी दूरी तक चलने वाली बसों का आवागमन बाधित रहा।

बीते देर रात्रि सड़क दुर्घटना में मारे गए बालीडीह ओपी थाना अंतर्गत मानगो निवासी 22 वर्षीय मिथलेश रजक का शव रविवार को अन्तपरीक्षण के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। इससे पहले जरीडीह थाना में अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज, थाना प्रभारी बिपिन महतो ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहयोग के साथ साथ वाहन मालिक से राशि दिलाने तथा आपदा प्रबंधन से मिलने वाले राशि को दिलाने के आश्वासन के बाद 12 घंटे से जाम जैनामोड़ फुसरो मेनरोड में वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। वार्ता में मृतक के पिता जुमन धोबी, झामुमो के सचिव अखिलेश उफर् राजू महतो, जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, हीरालाल मांझी, मुखिया गिरिन्द मिश्रा, पीयूष आचार्य व ग्रमीण मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!