Edited By Harman, Updated: 23 Dec, 2025 04:14 PM

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator of Forests) नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator of Forests) नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
वर्तमान में संजीव कुमार पीसीसीएफ बंजर भूमि विकास प्राधिकार के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से रिक्त चल रहे वन विभाग के सर्वोच्च पद पर स्थायी नेतृत्व मिल गया है। ज्ञातव्य है कि झारखंड के पूर्व पीसीसीएफ हॉफ अशोक कुमार 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद से यह महत्वपूर्ण पद खाली था, जिससे विभागीय निर्णयों और प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा था। ऐसे में सरकार द्वारा समय पर नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। पीसीसीएफ हॉफ पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा था। इस दौड़ में संजीव कुमार, परितोष उपाध्याय और विश्वनाथ शाह शामिल थे।
परितोष उपाध्याय वर्तमान में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के पद पर कार्यरत हैं और जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वरिष्ठता, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने संजीव कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संजीव कुमार का वन सेवा में लंबा और प्रभावशाली कार्यकाल रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की थी और इसके बाद राज्य व केंद्र स्तर पर वन विभाग के कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वन संरक्षण, बंजर भूमि विकास, पर्यावरण संतुलन और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में उनका अनुभव उल्लेखनीय माना जाता है।