ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हेमंत ने ठगा नहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 23 Aug, 2024 08:50 AM

shivraj singh allegation on hemant soren

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का उल्लेख करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

 

रांचीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का उल्लेख करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको हेमंत ने ठगा नहीं।'' रांची पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘चंपई सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन के साथ काम किया है लेकिन जिस तरह उनका अपमान किया गया, कोई भी आहत होगा।''

वहीं केंद्रीय मंत्री ने हेमंत की भाभी सीता सोरेन के पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए झामुमो से निष्कासन का भी जिक्र किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!