हजारीबाग में अवैध कोयला तस्करी के चलते थानेदार निलंबित, हाल ही में बनाए गए थे थाना प्रभारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 May, 2022 12:02 PM

sho suspended for illegal coal smuggling in hazaribagh

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बड़कागांव के थाना प्रभारी गौतम कुमार को इस मामले में निलंबित कर दिया। वहीं चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी और प्रतीक्षारत विनोद कुमार तिर्की को उन्होंने बड़कागांव का नया थाना प्रभारी बनाया है।

 

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार को कोयले की तस्करी रोकने में विफल रहने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बड़कागांव के थाना प्रभारी गौतम कुमार को इस मामले में निलंबित कर दिया। वहीं चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी और प्रतीक्षारत विनोद कुमार तिर्की को उन्होंने बड़कागांव का नया थाना प्रभारी बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौतम कुमार को बड़कागांव में अवैध कोयला कारोबार को नियंत्रित नहीं कर पाने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके पहले भी वह लंबे समय तक निलंबित थे और हाल ही में बड़कागांव थाना प्रभारी बनाए गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!