Edited By Khushi, Updated: 17 Sep, 2023 01:28 PM

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन उपस्थित रहेंगे।
डॉ वर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह करेंगे। सभी जिलों में भी चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदेश कार्यालय के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी विश्वकर्मा योजना शुभारंभ समारोह में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। सभी जिलों के कार्यकर्ता भी अपने जिलों में इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे।