खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: हेमंत सोरेन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 01:41 PM

state government committed for all round development of players hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सोरेन ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग कर रही है। सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रामगढ़ के उपायुक्त ने गोल्डन गर्ल गीता कुमारी को घाटो स्थित टाटा कंपनी के सीएसआर मद से 50 हजार रुपए की मदद की।

इसके साथ ही स्पोर्ट्स सेंटर में खेल ट्रेनिंग की व्यवस्था एवं तीन हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड सुनिश्चित किया गया है। वहीं इससे पूर्व सोरेन को जानकारी दी गई कि बोकारो निवासी गोल्डन गर्ल गीता कुमारी जीवन यापन के लिए सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!