नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व: पुलिस महानिदेशक

Edited By Nitika, Updated: 20 Nov, 2020 01:24 PM

statement of dgp

झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने कहा कि कानून मानने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व है।

 

दुमकाः झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने कहा कि कानून मानने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व है।

पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को यहां पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वरीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान जिले में अपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिए। इस समीक्षा बैठक में संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा, एसएसबी के वरीय अधिकारी सतीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वहीं एमवी राव ने कहा कि कानून मानने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व है। अवैध हथियार से लैस होकर कोई अपराधी कानून का पालन करने वाले किसी भी नागरिकों को क्षति पहुंचाने का प्रयास करता है तो पुलिस वैसे अपराधियों पर गोली मारने में भी संकोच नहीं करेगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!