विश्व एड्स दिवस के मौके पर टाटा स्टील ने जागरूकता रैली का किया आयोजन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Dec, 2021 06:23 PM

tata steel organizes awareness rally on the occasion of world aids day

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिविजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली टीएसएफ़ कार्यालय से होते हुए 12 नंबर चौक से गुजरती हुई पुराना कांटा से वापस टीएसएफ कार्यालय आकार समाप्त हुई।

रामगढ़ः टाटा स्टील ने झारखंड में रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र के किशोरों और युवाओं में एड्स की संवेदनशीलता के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयास में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ टीएसएफ कार्यालय परिसर से किया गया।

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिविजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली टीएसएफ़ कार्यालय से होते हुए 12 नंबर चौक से गुजरती हुई पुराना कांटा से वापस टीएसएफ कार्यालय आकार समाप्त हुई।

जागरूकता रैली में डॉ. बी आर अंबेडकर हाई स्कूल, सेंट पीटर हाई स्कूल और मिडिल स्कूलो के दर्जनों छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और एड्स से बचाव पर स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!