कलंकित शिक्षा का मंदिर! तीसरी कक्षा की छात्रा गर्भवती, प्रधानाचार्य हिरासत में

Edited By Khushi, Updated: 10 Apr, 2026 03:58 PM

temple of education tainted 3rd grade student pregnant principal taken into cu

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा से जुड़ी इस घटना की जांच प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही...

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा से जुड़ी इस घटना की जांच प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही है।

तीसरी कक्षा की छात्रा गर्भवती
जिले में स्थित एक अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची बुधवार शाम हॉस्टल से अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कर रही
घटना के बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। एसडीओ, बाल कल्याण समिति (CWC) की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!