संविधान ही वह पुस्तक है, जिसने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है: CM हेमंत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Nov, 2020 02:50 PM

the constitution is the book that has united us into one thread cm hemant

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि देश के दूरदर्शी लोगों की देन है कि हमें एक ऐसा संविधान मिला, जो दुनिया में सर्वोत्तम है और यही वह किताब है जो हमें एक सूत्र में पिरो कर रखती है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि देश के दूरदर्शी लोगों की देन है कि हमें एक ऐसा संविधान मिला, जो दुनिया में सर्वोत्तम है और यही वह किताब है जो हमें एक सूत्र में पिरो कर रखती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से आयोजित संविधान दिवस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने वक्तव्य में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमें एक सूत्र में पिरो कर रखा है और हम सब अपने को लोकतंत्र के हिस्से के रूप में पा रहे हैं।

सोरेन ने कहा कि संविधान के संबंध में आज बहुत कुछ जानने का पुनः अवसर मिला। संविधान द्वारा प्राप्त आम लोगों के अधिकार को अक्षुण्ण रखा जाए, इसको लेकर न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका हमेशा से देखी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी का निदेशालय पटना में है। झारखण्ड में भी अगर इसकी स्थापना हो सके तो एनसीसी को बड़ा बल मिलेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!