काल बनकर आया रामनवमी का पर्व! जुलूस के दौरान झारखंड के कई जिलों में हिंसा और हादसे

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 04:49 PM

the festival of ram navami turns deadly violence and incidents reported across

Jharkhand News: रामनवमी के मौके पर झारखंड के कई जिलों में निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा और हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

Jharkhand News: रामनवमी के मौके पर झारखंड के कई जिलों में निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा और हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

रामनवमी जुलूस के दौरान हुईं अलग-अलग घटनाएं 
दरअसल, झारखंड के हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा और बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान अलग-अलग घटनाएं हुईं। कहीं झगड़ा और पथराव हुआ, तो कहीं हादसों में लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हजारीबाग की घटना:
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद बढ़कर हिंसा में बदल गया। इस दौरान राम कुमार साव नाम के व्यक्ति पर तेज हथियार से हमला किया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनबाद की घटना:
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में जुलूस के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ को काबू में किया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

कोडरमा की घटना:
कोडरमा के झुमरीतिलैया में जुलूस के दौरान करतब दिखा रहे युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक वीर कुमार पर तलवार से हमला किया गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोकारो की घटना:
बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र की खेतको पंचायत में जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुछ युवक हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन की कार्रवाई
इन घटनाओं के बाद सभी प्रभावित इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!