शपथ ग्रहण के बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना; झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का बदल सकता है नाम

Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2024 12:42 PM

the first cabinet meeting will be held after the swearing in

आज यानी गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह है। इस दौरान हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हेमंत सोरेन को राज्यपाल...

रांची: आज यानी गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह है। इस दौरान हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हेमंत सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया जा सकता है ताकि विश्वास मत हासिल किया जा सके। बैठक में झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार करने का प्रस्ताव भी पेश हो सकता है। इसके अलावा, राज्य के जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना पर भी मुहर लगने की संभावना है।

बता दें कि बैठक से पहले मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य भर से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे शहर के स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यातायात की इस संभावित समस्या के कारण स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहने का खतरा हैं। कई अभिभावकों ने भी स्कूल बंद करने की अपील की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं। वहीं, बता दें कि समारोह में वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। आशंका है कि शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से करीब 35 हजार से अधिक लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!