Jharkhand में LPG सिलेंडर के नाम पर ठगी, बंद स्कूल से चल रहा था फर्जीवाड़ा; 3  लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2026 04:49 PM

fraud in jamtara on pretext of arranging cooking gas cylinders three arrested

​​​​​​​पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी इसी तरह के मामले में ढाई साल जेल की सजा काट चुका है।

Jharkhand News : झारखंड के जामताड़ा जिले में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर एक टीम ने दखनीडीह गांव में बंद पड़े एक प्राथमिक विद्यालय के परिसर में छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ऑनलाइन मंचों के माध्यम से संभावित ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति संबंधी संदेश भेजते थे और इस बहाने लोगों से उनके बैंक खातों का विवरण हासिल कर लेते थे। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी इसी तरह के मामले में ढाई साल जेल की सजा काट चुका है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!