Edited By Khushi, Updated: 01 Mar, 2026 10:23 AM

Ranchi News: केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीते शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए पासवान ने रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी कई राज्यों में अपनी आधार बढ़ा रही है और उनके पास पहले से ही झारखंड और नागालैंड में विधायक हैं। उन्होंने कहा कि 'हमारे सांसद राजेश वर्मा ने हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। वह इन दोनों राज्यों का फिर से होली के बाद दौरा करेंगे और एक आकलन करेंगे।' उनके आकलन के बाद, पार्टी की संसदीय समिति इन दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने पर अंतिम निर्णय लेगी।
पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मजबूत एनडीए उम्मीदवार चुना जाय जो मजबूती से राज्य के मुद्दों को उठा सके इसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए नाम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। इस मुद्दे पर सहयोगियों के बीच चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि कई बार मेरी माता जी का नाम आया है, लेकिन वह सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहती हैं।