देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा न कि इंडी गठबंधन के एक वोट सात झूठ पर: प्रतुल शाहदेव

Edited By Harman, Updated: 07 Nov, 2024 09:21 AM

the people of the country have full faith in modi s guarantee

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरूवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और माले के द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक वोट, सात गारंटी पर जमकर निशाना साधा है। प्रतुल ने कहा कि इंडी गठबंधन ने एक...

रांची: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरूवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और माले के द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक वोट, सात गारंटी पर जमकर निशाना साधा है। प्रतुल ने कहा कि इंडी गठबंधन ने एक वोट सात झूठ पेश किया। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है ना की इंडी गठबंधन के एक वोट के बदले सात झूठ के वायदों पर।

प्रतुल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2019 के मेनिफेस्टो निश्चय पत्र के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कुल 114 वायदे जनता से किए थे। परंतु 5 वर्षों में इस सरकार ने एक वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने एक झूठा दस्तावेज़ जारी किया जिसका रियलिटी चेक किया जा रहा है। इन्होंने गरीब परिवार के महिलाओं को ₹2000 चूल्हा खर्च दिया जाएगा जो कि आज तक नहीं दिया गया। विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में ₹2500 की राशि दी जाएगी। जन वितरण प्रणाली में तेल साबुन सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों की कर्ज माफ का वादा किया और उन किसानों का लोन आज भी बरकरार है। आज तक यह सब कुछ नहीं हो पाया।  इनका मेनिफेस्टो हमारे संकल्प पत्र का कॉपी पेस्ट है। जनता को मोदी जी के गारंटी पर विश्वास है ना कि इस सरकार के झूठे वादे पर।

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा तीन लाख की आबादी पर एक महिला थाना की स्थापना की बात थी। किसानों के अधिकार अध्याय में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसान बैंक की स्थापना की बात, 2700 रुपए एमएसपी की बात ,सिंचाई में उपयोग के लिए डीजल खरीद एवं बिजली की खपत पर अनुदान की बात ,बोरिंग से सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन मुफ्त देने की बात, हर प्रखंड में मॉडल किसान स्कूल खोलने की बात, खेतीहर और मजदूरों को कृषि कार्य के अलावा स्वरोजगार के लिए 15000 का अनुदान देने की बात कही थी। प्रतुल ने कहा कि इनके झूठे वादों से 2019 में छली गई जनता 2024 में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। 23 नवंबर को झारखंड के इतिहास के सबसे भ्रष्ट सरकार का सूर्यास्त हो जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!