उफनते नाले में बह गया था युवक...देर रात तक चलाया गया सर्च अभियान, 1 दिन बाद मिला शव

Edited By Khushi, Updated: 02 Oct, 2023 01:18 PM

the young man was washed away in the overflowing drain

झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़ंकप मच गया जब बीते रविवार को एक युवक उफनते नाले में बह गया था। काफी खोजबीन के बाद युवक का 1 दिन बाद शव बरामद कर लिया गया है।

Ranchi: झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़ंकप मच गया जब बीते रविवार को एक युवक उफनते नाले में बह गया। काफी खोजबीन के बाद युवक का 1 दिन बाद शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के सरईटांड स्थित हातमा नाले का है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय देव प्रसाद नामक युवक नगर निगम के वेंडर मार्केट में काम करता था। बीते रविवार को वह काम पर से घर लौट रहा था। पुल पार करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की तेज धार की चपेट मे आ गया, जिससे वह नाले में बह गया। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से उसका पता नहीं चल सका और एक दिन बाद आज उसका शव बरामद कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!