आज मंईया सम्मान यात्रा निकाल BJP पर पलटवार करेगी झामुमो, पलामू से होगा आगाज

Edited By Harman, Updated: 23 Sep, 2024 11:43 AM

today jmm will counter attack bjp by organizing maanya samman yatra

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। चुनावों में जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं,भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर राज्य में बदलाव लाने का दावा कर रही है। अब झामुमो भी...

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। चुनावों में जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं,भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर राज्य में बदलाव लाने का दावा कर रही है। अब झामुमो भी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा का आगाज कर भाजपा पर पलटवार करेगी। आज यानी 23 सितंबर से मईया सम्मान यात्रा की शुरूआत की जाएगी।

मंईयां सम्मान यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी
बता दें कि मंईयां सम्मान यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा,मेदिनीनगर और लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बता दें कि आज यानी 23 सितंबर को बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी। वहीं 24 सितंबर को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।इसके बाद 24 सितंबर को गढ़वा के मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावा मोड़ व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। रात में दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। 25 सितंबर को मेदिनीनगर में आमसभा व प्रेस कांफ्रेंस के बाद सतबरवा, बकोरिया, मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व पांकी में सभा का आयोजन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!