Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2026 05:29 PM

घायलों में परिवार के मुखिया परमेश्वर ठाकुर भी शामिल हैं, जिन्हें सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Road Accident: झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान राजमणि देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल सभी लोग बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
घायलों में परिवार के मुखिया परमेश्वर ठाकुर भी शामिल हैं, जिन्हें सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य सासाराम-डेहरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और धनबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जियलगोरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मार दी।
डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कारर्वाई करते हुए टेलर वाहन को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण, स्पीड मॉनिटरिंग और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।