चतरा में 25 लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Jun, 2022 11:06 AM

two smugglers arrested with brown sugar worth rs 25 lakh in chatra

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) केदार राम ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित छापेमारी टीम को सफलता मिली है। टीम ने कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित सलैया टांड चट्टान के समीप ग्राम लेढ़ो से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार...

 

चतराः झारखंड के चतरा जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई पुलिस ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र से 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) केदार राम ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा गठित छापेमारी टीम को सफलता मिली है। टीम ने कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित सलैया टांड चट्टान के समीप ग्राम लेढ़ो से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में सतेंद्र गंझू और अशोक गंझू शामिल हैं।

राम ने बताया कि तस्कर हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के थैले में छुपाकर रखे 240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपए आंका गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!