रांची में दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 May, 2022 02:17 PM

unknown people shot dead a young man dancing at a friend s wedding in ranchi

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था उसी समय वहां आये...

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार की रात अपने दोस्त की शादी में नाच रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात में मारे गए युवक की पहचान हजारीबाग के जगदीश यादव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था उसी समय वहां आये दो अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि रांची में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। डोरंडा के थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो है और उसकी मदद से उनकी पहचान तथा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!