मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को वाहन ने कुचला, 1 की मौत एक घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Jul, 2020 04:36 PM

vehicle was crushed by 2 women on morning walk

झारखंड में रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर एक महिला की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

रांचीः झारखंड में रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर एक महिला की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद आसपास टहल रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!