Vidhan Sabha Election 2024: गिरिडीह में JMM के गढ़ को तोड़ना बीजेपी के लिए नहीं होगा आसान

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2024 05:56 PM

vidhan sabha election 2024 it will not be easy for bjp to break jmm s

2019 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट पर जेएमएम कैंडिडेट सुदिव्य कुमार ने जीत हासिल की थी। सुदिव्य कुमार 80 हजार आठ सौ 71 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी 64 हजार नौ सौ 87 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे

गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा सीट झारखंड की अहम विधानसभा सीट में शामिल है क्योंकि ये गिरिडीह जिले का मुख्यालय भी है। ये इलाका गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्‍सा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से झामुमो नेता मुन्‍नालाल ने जीत हासिल की थी। मुन्‍नालाल ने बीजेपी कैंडिडेट चंद्रमोहन प्रसाद को हराया और विधायक बने। वहीं 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2014 के चुनाव में शाहबादी ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

PunjabKesari

2014 के विधानसभा चुनाव में शाहबादी ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट सुदिव्य कुमार ने शाहाबादी की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। इस बार भी जेएमएम सुदिव्य कुमार पर ही भरोसा जता सकती है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट पर जेएमएम कैंडिडेट सुदिव्य कुमार ने जीत हासिल की थी। सुदिव्य कुमार 80 हजार आठ सौ 71 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी 64 हजार नौ सौ 87 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो जेवीएम कैंडिडेट चुन्नू कांत छह हजार नौ सौ तीन वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में गिरीडीह सीट से बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने 57 हजार चार सौ 50 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सुदिव्य कुमार ने 47 हजार पांच सौ 17 वोट हासिल किया था। इस तरह से निर्भय कुमार शाहबादी ने सुदिव्य कुमार को 9 हजार नौ सौ 33 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी, 26 हजार छह सौ 65 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सीट से जेवीएम कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट निर्भय कुमार शाहबादी ने 28 हजार सात सौ 71 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मुन्ना लाल ने 21 हजार छह सौ 69 वोट हासिल किया था। इस तरह से निर्भय कुमार शाहबादी ने मुन्ना लाल को 7 हजार एक सौ दो वोटों से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट चंद्रमोहन प्रसाद, 18 हजार दो सौ 83 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

गिरिडीह सीट पर अगर बीजेपी को जीत हासिल करनी है तो उसके कैंडिडेट को कम से कम छह फीसदी वोट शेयर बढ़ाना होगा। अगर बीजेपी कैंडिडेट 2024 के चुनाव में गिरिडीह सीट पर अपना वोट शेयर नहीं बढ़ा पाए तो उनकी जीत मुश्किल लग रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!