हमें उम्मीद है कि हेमंत टू प्वाइंट जीरो में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और जनता से किए वादे पूरे करेंगे: प्रतुल शाहदेव

Edited By Khushi, Updated: 25 Nov, 2024 12:53 PM

we hope that hemant will learn from his mistakes in 2 0 and will fulfill

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बिरसा की भूमि पर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नई सरकार से उम्मीद करते...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बिरसा की भूमि पर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेंगे।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमन्त वन पॉइंट ज़ीरो जो भ्रष्टाचार का खेल था। खुद हेमन्त सोरेन जेल गये। हमें उम्मीद है कि हेमंत टू प्वाइंट जीरो में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और उन्होंने मेनिफेस्टो में जो भी बड़े-बड़े वादे किए हैं, महिलाओं से जो वादा किया है, उस पर अमल करेंगे। साढ़े चार सौ में गैस सिलेंडर और किसानों से किए गए सभी बड़े वादे जो कर्ज माफी के उन्होंने किए हैं उसको पूरा करेंगे। पिछली बार की घोषणा हवा हवाई थी।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस बार हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जनता के हित में कदम उठाएंगे और सरकार जो भी सकारात्मक कदम उठाएगी हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन एक मजबूत विपक्ष की नजर हमेशा सरकार पर रहेगी क्योंकि पिछली बार के हेमंत वन प्वाइंट जीरो से हमने सबक लिया है कि इस सरकार में लगातार घोटाले होते थे। मुख्यमंत्री जी अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए एक नई शुरुआत करें। हम यही अपेक्षा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के नतीजों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना मुद्दा नहीं बदलती। हमारा मुख्य नारा भी सबका साथ सबका विकास है। जहां भी तुष्टिकरण होगा, हम तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!