"PM Modi ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरेंगे", झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद बोले संतोष गंगवार

Edited By Khushi, Updated: 28 Jul, 2024 06:35 PM

will live up to the responsibility given by pm modi

झारखंड के राज्यपाल बनाए जाने के बाद संतोष गंगवार ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और राज्यपाल की जो जिम्मेदारी होती है, हम इस बात का एहसास करते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव रूप से इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही ढंग शासन-प्रशासन चले, यही...

रांची: झारखंड के राज्यपाल बनाए जाने के बाद संतोष गंगवार ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और राज्यपाल की जो जिम्मेदारी होती है, हम इस बात का एहसास करते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव रूप से इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही ढंग शासन-प्रशासन चले, यही जिम्मेदारी है।

संतोष गंगवार ने कहा कि राजनैतिक दल किस ढंग से काम करें हम लोगों की जिम्मेदारी है उसको नियंत्रित करें। एक जो नई जिम्मेदारी मुझे मिली है, मैं वहां जाने के बाद बहुत-सी बातों को समझूंगा। उसके बाद उस हिसाब से काम करूंगा। संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरेंगे। पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभारी हूं।

बता दें कि संतोष कुमार गंगवार झारखंड के 12 वें राज्यपाल होंगे। वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है।

कौन हैं संतोष गंगवार
संतोष गंगवार के बारे में बात करें तो वे उत्तर प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8 बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं के दौरान कहा था कि संतोष गंगवार को कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!