दुमका उप चुनाव में JMM की जीत के लिए ईमानदारी से काम करे कार्यकर्ता: बसंत सोरेन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Sep, 2020 11:49 AM

worker should work honestly for jmm s victory in dumka by election

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड छात्र युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से ईमानदारी पूर्वक काम करने और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान...

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड छात्र युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से ईमानदारी पूर्वक काम करने और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोरेन ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप चुनाव में पार्टी की जीत के लिए ईमानदारी पूर्वक काम करने, बूथस्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और अपने-अपने स्तर पर रुचि लेकर गांवों की समस्याओं का समाधान करने के साथ लोगों को सरकार और पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वान किया।

झामुमो के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव विजय सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के शहर और गांवों के समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वैश्विक महामारी कोराना की वजह से राज्य सरकार संक्रमण की रोकथाम के प्रयास में जुटी रही। सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचने के लिए ट्रेन और हवाई जहाज तक की व्यवस्था कर पूरे देश में मिसाल कायम की है। उन्होंने दावा किया कि उप चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!