सारण में युवक का पेड़ से लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2021 03:38 PM

dead body found in saran hanging from tree

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पैगम्बरपुर गांव के एक बगीचे से एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृ़तक की पहचान पैगम्बरपुर गांव निवासी इस्माइल मोहम्मद के 28 वर्षीय पुत्र ईद मोहम्मद के रूप में की गई है।

छपराः बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पैगम्बरपुर गांव के एक बगीचे से एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृ़तक की पहचान पैगम्बरपुर गांव निवासी इस्माइल मोहम्मद के 28 वर्षीय पुत्र ईद मोहम्मद के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!