Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2024 01:55 PM

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पार्टी विधायकों चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच बैठने पर आपत्ति जताते हुए...
पटना: बिहार में सत्ता गंवा चुके राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सोमवार को बिहार विधानसभा के अंदर उस समय झटका लगा, जब उसके कम से कम तीन विधायक सत्ता पक्ष की ओर बैठे। प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद और नीलम देवी सत्ता पक्ष के खेमे में बैठ गए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पार्टी विधायकों चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच बैठने पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्था का प्रश्न उठाया लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने व्यवस्था के प्रश्न पर कोई फैसला नहीं दिया।

बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े हैं, जबकि विपक्ष में 112 वोट पड़े हैं।