मोतिहारी में 2 लाख के जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2024 01:09 PM

3 smugglers arrested with fake notes worth 2 lakhs in motihari

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के कब्जे से 1.95 लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है।...

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग दो लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने इंडो नेपाल बॉडर के रास्ते भारत मे जाली नोट की खेप पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के कब्जे से 1.95 लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इन तीन लोगों को भारत-नेपाल सीमा के पास मोतिहारी के सुगौली इलाके से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार धंधेबाजों में भागलपुर का नजरे सद्दाम भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने मोहमद बारिस और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वे जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। केंद्रीय एजेंसियां सभी धंधेबाजों से पूछताछ कर रही हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!