OMG...सांप को खिलौना समझकर खेलने लगा एक साल का बच्चा और फिर चबा-चबाकर मार डाला

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2024 12:57 PM

a one year old child killed a snake by chewing it

बिहार के गया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर एक साल के बच्चे ने सांप को मुंह में चबा- चबाकर मार डाला। जब बच्चे की मां की नजर पड़ी तो वह हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे...

गया: बिहार के गया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर एक साल के बच्चे ने सांप को मुंह में चबा- चबाकर मार डाला। जब बच्चे की मां की नजर पड़ी तो वह हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

छत पर खेल रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है। बताया जा रहा है कि जमुहार गांव निवासी राकेश कुमार का एक साल का बच्चा रियांश अपनी छत पर खेल रहा था तभी एक सांप का बच्चा वहां  पर आ गया। रियांश ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और फिर सांप को दांतों से चबा-चबाकर मार डाला। हालांकि मां ने जब बच्चे को देखा तो वह हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला गया और स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि जिस सांप को बच्चे ने चबाया था, वह जहरीला नहीं था। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे को सही सलामत देखकर सभी परिवार वालों के चेहरे पर खुशी है। वहीं, अब इस अजीब घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!