Lok Sabha Elections: किशनगंज लोकसभा सीट को छोड़कर सीमांचल की अन्य सीटों पर AIMIM नहीं लड़ेगी चुनाव

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Apr, 2024 04:21 PM

aimim will not contest elections on other seats of seemanchal except kishanganj

लोकसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) ने बड़ा फैसला लिया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट को छोड़कर सीमांचल की अन्य सीटों पर हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

कटिहार: लोकसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) ने बड़ा फैसला लिया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट को छोड़कर सीमांचल की अन्य सीटों पर हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

वहीं, अख्तरुल ईमान ने चौथे और पांचवें चरण को लेकर कहा है कि पार्टी में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। जो भी निर्णय होगा। हम मीडिया के माध्यम से लोगों को सूचित कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एआईएमआईएम सीमांचल इलाके में किसको समर्थन देंगी, उसका भी खुलासा बहुत जल्द हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता करेंगे। बता दें कि सीमांचल इलाके में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं। ये बिहार का मुस्लिम बहुल इलाका है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!