Edited By Nitika, Updated: 18 Oct, 2020 12:10 PM
बिहार का बेलदौर विधानसभा सीट (Beldaur Assembly Seat) खगड़िया लोकसभा के तहत आता है। बेलदौर सीट पर 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीत का परचम लहराया था।
खगड़ियाः बिहार का बेलदौर विधानसभा सीट (Beldaur Assembly Seat) खगड़िया लोकसभा के तहत आता है। बेलदौर सीट पर 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीत का परचम लहराया था।
बेलदौर सीट पर पन्ना लाल सिंह पटेल ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर विरोधियों को शिकस्त दिया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलदौर में पन्ना लाल सिंह पटेल ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर जीत हासिल किया था। जेडीयू ने दोनों बार लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को मात दिया था।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलदौर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। पन्ना लाल सिंह पटेल ने चुनाव में 63 हजार 216 वोट हासिल किया था। वहीं लोजपा (LJP) के कैंडिडेट मिथिलेश कुमार निषाद को 49 हजार 691 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पन्ना लाल सिंह पटेल ने मिथिलेश कुमार निषाद को 13 हजार 525 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय के कैंडिडेट विजय कुमार पांडव, 15 हजार 604 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलदौर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। पन्ना लाल सिंह पटेल ने 45 हजार 990 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सुनीता शर्मा ने 30 हजार 252 वोट हासिल किया था। इस तरह से पन्ना लाल सिंह पटेल ने सुनीता शर्मा को 15 हजार 738 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट उमा देवी, 14 हजार 655 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।