8 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
1 month ago
2 months ago
3 months ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Benipatti Assembly Seat: बेनीपट्टी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 28 Oct, 2020 02:23 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेनीपट्टी विधानसभा सीट (Benipatti Assembly Seat) है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मधुबनीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेनीपट्टी विधानसभा सीट (Benipatti Assembly Seat) है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में सीपीआई (CPI) के टी.एन झा को जीत मिली थी। 1969 में इस सीट पर एसएसपी (SSP) के बैद्यनाथ झा विधायक चुने गए थे। 1972-1977 में इस सीट पर सीपीआई (CPI) का कब्जा रहा और दोनों बार तेज नारायण झा को जीत मिली। 1980-1985 और 1990 में यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और तीनों बार लगातार युगेश्वर झा विधायक चुने गए। 1995 में निर्दलीय के शालीग्राम यादव को जीत हासिल हुई। 2005 फरवरी में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के युगेश्वर झा ने बाजी मारी। 2005 अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शालीग्राम यादव विधायक बने। 2010 में इस सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना कब्जा किया और विनोद नारायण झा विधायक चुने गए। इसके बाद 2015 में कांग्रेस (Congress) की भावना झा को कामयाबी मिली। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) की भावना झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद नारायण झा को 4 हजार 734 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। भावना झा को कुल 55 हजार 978 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद नारायण झा को कुल 51 हजार 244 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कृपा नंद झा को कुल 9 हजार 758 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद नाराणय झा ने लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) के महेश चंद्र सिंह को 12 हजार 642 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विनोद नारायण झा को कुल 31 हजार 198 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे महेश चंद्र सिंह को कुल 18 हजार 556 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस (Congress) की भावना झा को 13 हजार 334 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शालीग्राम यादव ने कांग्रेस (Congress) के युगेश्वर झा को 7 हजार 678 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। शालीग्राम यादव को कुल 38 हजार 825 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे युगेश्वर झा को 31 हजार 147 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) कृपा नंद झा को कुल 16 हजार 40 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर तीनों बार अलग-अलग पार्टियों का ही कब्जा रहा है। 2015 में जहां कांग्रेस (Congress) ने बाजी मारी तो वहीं साल 2010 में यह सीट बीजेपी (BJP) के खाते में गई थी और 2005 में इस सीट पर जेडीयू (JDU) का कब्जा रहा। लेकिन अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलती है।
Assam Assembly Election: कांग्रेस ने झारखंड के 9 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, प्रचार में जुटेंगे...
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे
Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत, जानिए नीतीश कुमार को कितने...
West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग का दौरा जारी, BJP ने 3 चरणों में मतदान कराने की उठाई...
West Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 294 सीटों पर SDM स्तर के RO नियुक्त
West Bengal Election 2026: भवानीपुर सीट पर नामांकन से पहले कोर्ट पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, पुलिस पर...
केरल विधानसभा चुनाव 2026: एनडीए की बड़ी रणनीति, सभी 140 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
BJP ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची की जारी
Assam Election 2026: असम में 89 सीटों से चुनाव लड़ेगी बीजेपी, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई बन सकते...
USD $
23/03/2026 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल...
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में...
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes