बिहार BJP के नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का पटना में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से बरसाए फूल

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jul, 2024 05:22 PM

bihar bjp s new president dilip jaiswal received a warm welcome in patna

रास्ते में दिलीप जायसवाल पर फूलों की बारिश की गई। बेली रोड स्थित राजबंसी नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए उनपर फूल बरसाए। जायसवाल खुली गाड़ी में सवार थे और उनके एक ओर सम्राट चौधरी तो दूसरी ओर...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय चौधरी भी मौजूद रहे। दिलीप जायसवाल पटना एयरपोर्ट के स्टेट हेंगर से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक रोड शो किया। इस दौरान जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

PunjabKesari

रास्ते में दिलीप जायसवाल पर फूलों की बारिश की गई। बेली रोड स्थित राजबंसी नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए उनपर फूल बरसाए। जायसवाल खुली गाड़ी में सवार थे और उनके एक ओर सम्राट चौधरी तो दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा वाहन में मौजूद थे। रोड शो में कई भाजपा कार्यकर्ता घोड़े पर सवार चल रहे थे। 

PunjabKesari

भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिलीप जायसवाल के लिए अभिनंदन कार्यक्रम किया गया, जिसमें भाजपा के तमाम नेताओं ने दिलीप जायसवाल का स्वागत किया। इस दौरान दिलीप जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि 2025 में 220 सीट का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हम दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में ज़रूर पूरा करेंगे।

PunjabKesari

बता दें इससे पहले रविवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को बिहार भाजपा की योजनाओं के बारे में बताया। पीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और पार्टी को आगे बढ़ाने को कहा। जायसवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!