बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए कोरोना मरीज कब डाल पाएंगे वोट?

Edited By Ajay kumar, Updated: 25 Sep, 2020 02:33 PM

bihar elections know when corona patients will be able to cast votes

कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान 3 चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया।

बिहार डेस्क: कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान 3 चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बेहद असाधारण परिस्थितियों में कराये जा रहे हैं और इन परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकोल के संबंध में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य अधिकारियों की देख रेख में मतदान करेंगे कोरोना मरीज 
कोरोना संक्रमण के कारण क्वारंटाइन में रहने वाले मतदाता या तो पोस्टल बैलट से मतदान कर सकते हैं या फिर वे अंतिम चरण के चुनाव के दिन अपने अपने मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों की देख रेख में मतदान करेंगे। बता दें कि कोरोना पीड़ितों की वजह से 1 घंटा समय अतिक्ति बढ़ाया गया है। मतदान के अंतिम समय में ही कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था भी होगी। 

3 चरणों में होगा मतदान-

पहला चरण 28 अक्टूबर 71सीट
दूसरा चरण 03 नवंबर 94 सीट
तीसरा चरण 7 नवंबर 78 सीट
मतगणना (नतीजे) 10 नवंबर       कुल-243 सीट


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!