​"CM नीतीश नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रहा बिहार", अखिलेश सिंह ने कहा- 20 साल से इन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Aug, 2024 01:36 PM

bihar is running on god s mercy not cm nitish akhilesh singh

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सीएम नीतीश कुमार के भरोसे नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रहा है। 20 साल से सत्ता नीतीश कुमार के हाथ में है।...

पटनाः बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सीएम नीतीश कुमार के भरोसे नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रहा है। 20 साल से सत्ता नीतीश कुमार के हाथ में है। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

'अनंत सिंह को जिन्होंने फसाया वही बचा रहे'
अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार को कुछ नहीं मिला सिर्फ बजट में नाम लिया गया। बिहार को सिंगापुर बनाने की बात की गई थी। 2 दिन के बारिश में पटना शहर डूब जाता है। अनंत सिंह के बरी होने पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि अनंत सिंह को जिन्होंने फसाया वही बचा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच जेपीसी से कराने की मांग की है। इस पर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि शेयर बाजार में भारत के लोगों का पैसा लगा, उसमें नुकसान हुआ। अदानी जैसे लोगों को फायदा हुआ और देश की संपत्ति का नुकसान हुआ। राहुल गांधी ने जेपीसी की मांग की है। पीएम मोदी भाषण देने का काम करते है। विदाई के समय में सिर्फ बातें याद आती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!