बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा तो सुशील मोदी ने की एक और मंत्री को हटाने की मांग, पढें बिहार की Top 10 News

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2022 05:39 PM

bihar s top 10 news

जलवायु में हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहार में कोसी नदी की बाढ़ अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मुख्य अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) मनोज रमण ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष कोसी में बाढ़ की अवधि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया...

पटनाः बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक और मंत्री को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजद नेता और बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव को आपराधिक मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार में अब 31 अक्टूबर तक रहेगी कोसी नदी की बाढ़ अवधि
जलवायु में हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहार में कोसी नदी की बाढ़ अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मुख्य अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) मनोज रमण ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष कोसी में बाढ़ की अवधि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है।

बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलानः 2 चरणों में होंगे मतदान
बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव 10 अक्टूबर जबकि दूसरे चरण के चुनाव 20 अक्टूबर को संपन्न होंगे। वहीं 12 अक्टूबर को परिणाम आएगा।

सुशील मोदी ने की मंत्री रामानंद यादव को हटाने की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव को आपराधिक मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

Tejashwi से मिलने के लिए पैदल नेपाल से पटना पहुंचे आनंद शर्मा  
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मिलने की चाहत लिए पड़ोसी देश नेपाल के आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की। इस दौरान उन्होंने पीठ पर दो देशों यानि भारत और नेपाल का झंडा रखा।

शेखपुराः स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए शिक्षक और शिक्षिका
बिहार के शेखपुरा जिले में विद्या के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर गांव वालों ने पंचायत लगाई। गांव में पंचायत लगने से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने दोनों शिक्षक, शिक्षिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

शाहनवाज ने PFI और SDPI के बढ़ते दायरे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण  
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार में कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और एसडीपीआई के बढ़ते दायरे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि समाज को खुद आगे आकर ऐसे संगठनों को बेनकाब करना चाहिए।

CM नीतीश की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर का जवाब
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी का गुरुवार को तल्ख जवाब देते हुए कहा कि अगर वह एक साल के भीतर 10 लाख नौकरियां दे देते हैं तो उनको नेता मानकर फिर से उनके लिए काम करूंगा।

बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटे 12 लाख रुपए
बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी लूट की बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले का है, जहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और उसके सहयोगी से अपराधियों ने 12 लाख रुपए से अधिक की राशि लूट ली है।

देशद्रोही गतिविधियों का चारागाह बन गया है बिहारः संजय जायसवाल  
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि बिहार देशद्रोही गतिविधियों का चारागाह बन गया है। उन्होंने कहा कि देश में कही भी आतंकी घटनाएं होती है उसका लिंक बिहार से जुड़ जाता है।

औरंगाबाद के युवक की नालंदा में संदिग्ध हालत में मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले के एक युवक की नालंदा की कंस्ट्रक्शन कंपनी में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बेटे की मौत के सदमे में आई मां ने भी दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!