Bihar Weather Update:बिहार में मौसम का यू-टर्न! 2-3 मार्च को 10 जिलों में बारिश, येलो अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2025 04:50 PM

bihar weather update

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 और 3 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हो सकती है।

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 और 3 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हो सकती है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) है, जो पहाड़ी इलाकों में सक्रिय होने वाला है। इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन (Thunderstorm), तेज हवा (Strong Winds) और हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall Alert) देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

अगर यह सिस्टम ज्यादा प्रभावी होता है, तो अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा (Temperature Impact)। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस (Temperature Rise) तक पहुंच सकता है।

इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,सिवान, कैमूर,रोहतास,औरंगाबाद,भागलपुर,मुंगेर और बांका। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (Strong Winds) चलेगी और गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है।

फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा!

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस साल फरवरी में तापमान पिछले 5 सालों के मुकाबले 2-3°C अधिक (Temperature Rise in February) दर्ज किया गया।

पिछले 5 वर्षों में फरवरी का तापमान:

  • न्यूनतम तापमान: 15°C तक रहा
  • अधिकतम तापमान: 25°C तक रहा

फरवरी 2025 में तापमान:

  • न्यूनतम तापमान: 19.7°C दर्ज किया गया
  • अधिकतम तापमान: 30°C से अधिक

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार बिहार में गर्मी जल्दी शुरू (Early Summer) हो गई है और आने वाले हफ्तों में पारा और चढ़ सकता है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट संभव! (Temperature Drop After Rain)

बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4°C तक की गिरावट (Temperature Drop) दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मार्च के पहले हफ्ते में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!