Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2026 10:36 AM

Jharkhand/Madhya Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बीते शुक्रवार को हुए एक भयानक नाव हादसे में पंजाब के लुधियाना के 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में बीते शुक्रवार को नर्मदा नदी पर एक बड़ा हादसा...
Jharkhand/Madhya Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बीते शुक्रवार को हुए एक भयानक नाव हादसे में पंजाब के लुधियाना के 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में बीते शुक्रवार को नर्मदा नदी पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
नाव का संतुलन बिगड़ गया और पानी भरने लगा
बताया जा रहा है कि यहां श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई, लेकिन समय पर बचाव कार्य होने से सभी की जान बच गई। इस नाव में 10 श्रद्धालु सवार थे, जो झारखंड के रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग ओंकारेश्वर में परिक्रमा करने आए थे। नाव की लकड़ी (पटिया) टूट गई, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें पानी भरने लगा। थोड़ी ही देर में नाव पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी
मौके पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने तुरंत मदद शुरू की और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें शुभम पाल भी शामिल हैं। घायलों को पहले ओंकारेश्वर के अस्पताल में इलाज दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए सनावद भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला। अधिकारियों के अनुसार, सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिसकी वजह से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। यही कारण है कि इतना बड़ा हादसा टल गया।