राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM हेमंत और कल्पना सोरेन, जेल से रिहा होने के बाद पहली मुलाकात

Edited By Khushi, Updated: 15 Jul, 2024 06:21 PM

cm hemant and kalpana soren met president draupadi murmu

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज यानी सोमवार को देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज यानी सोमवार को देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीएम हेमंत ने एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट हुई।" वहीं, तस्वीर में सीएम हेमंत राष्ट्रपति को गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।

बता दें कि आज ही सीएम हेमंत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम आवास पर हुई। जेल से रिहा होने और मुख्यमंत्री बनने के बाद यह हेमंत सोरेन की पहली औपचारिक मुलाकात थी। सीएम हेमंत सोरेन और पीएम मोदी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच झारखंड के विकास पर चर्चा हुई। ये भी कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत ने पीएम मोदी से राज्य के लिए सहयोग मांगा है। वहीं, इस मुलाकात पर झामुमो ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!