CM नीतीश ने महेन्द्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा- यह बिहार के लिए गौरव की बात

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Dec, 2024 02:20 PM

cm nitish congratulated mahendra malangia on receiving the sahitya akademi award

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार महेन्द्र...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को उनके मैथिली निबंध श्रेणी "प्रबंध संग्रह" के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिए बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!