परमवीर चक्र विजेता सैनिक को अब मिलेंगे 1 करोड़ रुपए, CM नीतीश ने बिहार के सैनिकों के कल्याण के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Dec, 2024 06:15 PM

cm nitish took a historic decision for the welfare of the soldiers of bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण के लिए अहम फैसला लिया है। इस मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना...

पटना (विकास कुमार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार निवासी सैनिकों/पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेनाओं के बिहार निवासी सैनिकों के सम्मान में सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र, सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(शौर्य), मेन्शन-इन-डिसपैचेज, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मंडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल (विशिष्ट) और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित सैनिकों/पूर्व सैनिकों की सम्मान राशि में कई गुणा का इजाफा किया गया है। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों की संख्या भी 13 से बढ़ाकर 25 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

PunjabKesari

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीतीश बाबू ने लिया ऐतिहासिक फैसला 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण के लिए अहम फैसला लिया है। इस मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘देश की सीमाओं की रक्षा में बिहार के सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं, वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आए बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं’। नीतीश बाबू ने बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। 

PunjabKesari
वहीं सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने नीतीश सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि एवं दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि में की गई बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार, सैनिक कल्याण निदेशालय के संयुक्त सचिव परवेज आलम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों की सम्मान राशि में किया इजाफा
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार निवासी शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि में भारी बढ़ोत्तरी की है-

*परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
*अशोक चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 8 लाख रुपए से बढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया है।
* महावीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है।
*कीर्ति चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है।
*वीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दिया गया है।
*शौर्य चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया गया है।
*सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(शौर्य) विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया गया है।
*मेन्शन-इन-डिस्पैचेज विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया गया है।
*सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपए कर दिया गया है।
*परम विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 4.5 लाख रुपए कर दिया गया है।
*उत्तम युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रूपए कर दिया गया है।
*अति विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपए कर दिया गया है।
*युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया गया है।
*सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(विशिष्ट) विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है।
*विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।
* जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों की संख्या को 13 से बढ़ाकर 25 करने के प्रस्ताव की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दे दी है।
 
साफ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सैनिकों की बहादुरी और त्याग के महत्व को बखूबी समझा है, इसलिए अलग-अलग वीरता पदक से सम्मानित पूर्व सैनिकों/सैनिकों को मिलने वाली सम्मान राशि को कई गुणा बढ़ा दिया है। इस बढ़ी हुई सम्मान राशि से बिहार निवासी पूर्व सैनिकों/सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!