Vidhan Sabha Election 2024:झरिया में कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा नीरज सिंह की स्थिति है काफी मजबूत ।। jharia vidhansabha seat

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2024 12:47 PM

congress candidate purnima neeraj singh s position in jharia is quite strong

#jhariavidhansabha वहीं झरिया विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा नीरज सिंह ने जीत हासिल की थी। पूर्णिमा नीरज सिंह 79 हजार सात सौ 86 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट रागिनी सिंह 67 हजार सात सौ 32 वोट लाकर...

Jharia Vidhansabha Seat: झरिया विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। झरिया विधानसभा सीट, धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 में झरिया विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। 2005, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट ने झरिया में जीत हासिल की थी। 2005 के चुनाव में बीजेपी की कुंती देवी यहां से विधायक चुनीं गईं थी तो 2009 में भी बीजेपी की टिकट पर कुंती देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट संजीव सिंह को झरिया सीट पर कामयाबी मिली थी। वहीं 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा नीरज सिंह ने बीजेपी के इस मजबूत गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। इसलिए 2024 के चुनाव में भी यहां से पूर्णिमा नीरज सिंह बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगी। 

वहीं झरिया विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा नीरज सिंह ने जीत हासिल की थी। पूर्णिमा नीरज सिंह 79 हजार सात सौ 86 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट रागिनी सिंह 67 हजार सात सौ 32 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो जेवीएम कैंडिडेट योगेंद्र यादव दो हजार सात सौ 79 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

2019 के विधानसभा चुनाव में झरिया के चुनावी नतीजे 
PunjabKesari


2014 के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट संजीव सिंह ने जीत हासिल की थी। संजीव सिंह ने 74 हजार 62 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट नीरज सिंह 40 हजार तीन सौ 70 वोट लाने में सफल रहे थे। इस तरह से संजीव सिंह ने नीरज सिंह को 33 हजार छह सौ 92 वोटों की बड़ी मार्जिन से मात दे दिया था। वहीं एमसीओ कैंडिडेट मोहम्मद रूस्तम अंसारी, 18 हजार सात सौ 23 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

2014 के विधानसभा चुनाव में झरिया के चुनावी नतीजे 
PunjabKesari


वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने 49 हजार एक सौ 31 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश सिंह को 46 हजार एक सौ 15 वोट मिला था। इस तरह से कुंती देवी ने सुरेश सिंह को दो हजार छह सौ 86 वोटों की मार्जिन से मात दे दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट आबो देवी, 9 हजार दो सौ सात वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 

2009 के विधानसभा चुनाव में झरिया के चुनावी नतीजे 
PunjabKesari


झरिया सीट 2019 से पहले बीजेपी के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती थी लेकिन 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा नीरज सिंह ने पासा पलट दिया था। पूर्णिमा नीरज सिंह ने बड़ी मार्जिन से बीजेपी को मात दी थी। इसलिए झरिया सीट पर बीजेपी की वापसी इस बार भी मुश्किल लग रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!