Bihar Crime: बिहार में BJP नेता पर जानलेवा हमला, सोने की चेन भी लूटी; राजद विधायक के भाई पर गंभीर आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Dec, 2024 01:21 PM

deadly attack on bjp leader amit dangi in bihar

अमित दांगी ने बताया कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की कोशिश की। गोली उनके कान के पास से गुजरी। वह अपनी जान बचाने के लिए एक घर में छिपे, लेकिन हमलावरों ने वहां भी पत्थरबाजी की। घटना की सूचना पर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई।...

Bihar News: बिहार के गया जिले के गुरुआ बाजार निवासी सह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मंत्री अमित दांगी पर जानलेवा हमला हुआ है। दरअसल, अमित दांगी शनिवार की रात अपने क्षेत्र दरियापुर-मीरगंज गांव से जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक कर उन पर हमला किया गया। इस घटना की जानकारी अमित दांगी के द्वारा गुरुआ थाना की पुलिस एवं वरीय अधिकारियों के दी गई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

कान के पास से गुजरी गोली
इस संबंध में अमित दांगी ने बताया कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की कोशिश की। गोली उनके कान के पास से गुजरी। वह अपनी जान बचाने के लिए एक घर में छिपे, लेकिन हमलावरों ने वहां भी पत्थरबाजी की। घटना की सूचना पर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इसके बाद वह थाना पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ आवेदन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला गुरुआ के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक विनय यादव के भाई, उनके पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक मुखिया ने किया है। उन्होंने बताया कि वह पैक्स चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय विधायक की भी दावेदारी है। विधायक भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस हमले को चुनावी साजिश करार दिया है। 

राजद विधायक बताया चुनावी दांव
राजद विधायक विनय कुमार यादव ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए इसे चुनावी दांव बताया है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में रात को किसी प्रत्याशी द्वारा पैसे बांटे जा रहे थे, जिससे जनता नाराज हुई होगी। उन्होंने कहा कि उनके भाई एवं उनके मैनेजर पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सरासर बेबुनियाद है और राजनीति से प्रेरित है। वहीं शेरघाटी एएसपी शैलेश सिंह ने मोबाइल पर बताया कि अमित दांगी की शिकायत पर दो केस दर्ज किए गए है। एक जानलेवा हमला और दूसरा कार्यकर्ता से मारपीट का। दूसरी ओर विपक्षी पार्टी ने भी अमित और उनके समर्थकों पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!