बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2022 04:25 PM

former bihar minister ramai ram passes away

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। वे पिछले दो दिन से पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रमई राम लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधायक चुने गए थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों...

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता रमई राम का आज निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमई राम लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधायक चुने गए थे। वहीं उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। 


परिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रमई राम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय तक बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में थे लेकिन हाल में हुए बोचहां सुरक्षित विधानसभा के उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने वीआईपी का दामन थाम लिया था।


रमई राम के निधन की जानकारी खुद विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और नौ बार विधायक रहे आदरणीय रमई राम जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!