Gaighat Assembly Seat: गायघाट विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 02 Nov, 2020 12:56 PM

बिहार का गायघाट सीट (Gaighat Seat) मुजफ्फरपुर लोकसभा के तहत आता है। 1967 में गायघाट सीट से कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट एनपी सिन्हा ने चुनाव में जीत हासिल कर लिया था।

 

मुजफ्फरपुरः बिहार का गायघाट सीट (Gaighat Seat) मुजफ्फरपुर लोकसभा के तहत आता है। 1967 में गायघाट सीट से कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट एनपी सिन्हा ने चुनाव में जीत हासिल कर लिया था।

1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गायघाट सीट से नीतीश्वर प्रसाद सिंह ने कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। 1977 के चुनाव में गायघाट सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट विनोदानंद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1980 में यहां से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट जितेंद्र प्रसाद सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गायघाट सीट पर कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

1990 के चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने जीत हासिल कर लिया था। 1995 के चुनाव में महेश्वर प्रसाद यादव ने जनता दल की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2000 के चुनाव में जेडीयू (JDU) कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में महेश्वर प्रसाद यादव ने एक बार फिर आरजेडी (RJD) के टिकट पर गायघाट सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2010 में गायघाट सीट से बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट वीणा देवी ने जीत हासिल किया था, तो 2015 के चुनाव में गायघाट सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गायघाट सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। महेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव में 67 हजार 313 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट वीणा देवी को 63 हजार 812 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से महेश्वर प्रसाद यादव ने वीणा देवी को 3 हजार 501 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह, 7 हजार 826 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गायघाट सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट वीणा देवी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। वीणा देवी ने चुनाव में 56 हजार 386 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने 40 हजार 399 वोट हासिल किया था इस तरह से वीणा देवी ने महेश्वर प्रसाद यादव को 15 हजार 987 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट आरती देवी ने 6 हजार 742 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गायघाट सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर महेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। महेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव में 34 हजार 81 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह को 30 हजार 768 वोट मिला था। इस तरह से महेश्वर प्रसाद यादव ने अशोक कुमार सिंह को 3 हजार 313 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट वकील सहनी ने 12 हजार 967 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!