3 days ago
10 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
1 month ago
2 months ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Ghosi Assembly Seat: घोसी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2020 05:25 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) है। जहानाबाद जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
जहानाबादः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) है। जहानाबाद जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) हुए और निर्दलीय रामचंद्र यादव चुनाव जीते। इसके बाद 1962 में कांग्रेस (Congress) को ही जीत मिली और मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा विधायक चुने गए। 1967 में सीपीआई (CPI) के आर पी सिन्हा चुनाव जीते। 1969 में कांग्रेस (Congress) को दोबारा जीत मिली और इस बार कौशलेंद्र प्रसाद नारायण सिंह विधायक चुने गए। 1972 में सीपीआई (CPI) के रामाश्रय प्रसाद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 1977 से लेकर 2008 तक इस सीट पर लगातार जगदीश शर्मा चुनाव जीते। जिसमें 1977 में जनता पार्टी, 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP), 1985, 1990 और 1995 में कांग्रेस (Congress) की तरफ से चुनाव लड़े और जीते। 2000 और 2005 के फरवरी में निर्दलीय जीते। इसके बाद 2005 के अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से चुनाव जीते लेकिन 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जगदीश शर्मा सांसद चुने गए। इसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय शांति शार्मा चुनाव जीतीं। 2010 में यह सीट फिर से जदयू (JDU) के खाते में आई और जगदीश शर्मा के बेटे राहुल कुमार विधायक चुने गए। 2015 में भी यह सीट जदयू (JDU) के पास ही रही लेकिन इस बार कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा विधायक बने। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राहुल कुमार को 21 हजार 625 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा को कुल 67 हजार 248 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राहुल कुमार को कुल 45 हजार 623 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल (CP(ML)) के रामबली यादव को कुल 10 हजार 894 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राहुल कुमार ने लोजपा (LJP) के जगदीश प्रसाद को 14 हजार 276 वोटों से हराया और विधायक चुने गए राहुल कुमार को कुल 40 हजार 364 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जगदीश प्रसाद को कुल 26 हजार 88 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय अजय सिंह को कुल 14 हजार 929 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जगदीश शर्मा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अजय सिंह को 29 हजार 120 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जगदीश शर्मा को कुल 54 हजार 114 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय सिंह को कुल 24 हजार 994 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल (CP(ML)) के प्रदीप कुमार को कुल 10 हजार 249 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार दो बार से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कब्जा है जबकि 2005 के चुनाव में राजद (RJD) को जीत मिली थी। ऐसे में यहां पर NDA का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है। लेकिन चुनाव में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है वो भी ऐसे समय में जब इस बार कई गठबंधन चुनावी मैदान में मौजूद है।
Assam Assembly Election: कांग्रेस ने झारखंड के 9 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, प्रचार में जुटेंगे...
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे
Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत, जानिए नीतीश कुमार को कितने...
West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग का दौरा जारी, BJP ने 3 चरणों में मतदान कराने की उठाई...
West Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 294 सीटों पर SDM स्तर के RO नियुक्त
Tamil Nadu Elections 2026: कांग्रेस-DMK में डील फाइनल, खड़गे और स्टालिन की बातचीत के बाद सीटों का...
केरल विधानसभा चुनाव 2026: एनडीए की बड़ी रणनीति, सभी 140 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
Assam Election 2026: असम में 89 सीटों से चुनाव लड़ेगी बीजेपी, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई बन सकते...
बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार: सिद्धरमैया
TMC बंगाल चुनावों में 294 में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी बनी उम्मीदवार
USD $
18/03/2026 18:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी
वृष राशि वालों आज व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, राजनीति से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक...
मिथुन राशि वालों आज आपको धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट...
कर्क राशि वालों आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
सिंह राशि वालों आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, उपहार मिल सकता...
कन्या राशि वालों आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रह सकता है। व्यापारियों को आज सामान्य लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है
तुला राशि वालों आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज आपको करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के प्रबल योग हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।
धनु राशि वालों आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।
मकर राशि वालों आज फिजूलखर्ची से बचें, बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
कुंभ राशि वालों आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें, वरना अनबन हो सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes