Gopalganj Assembly Seat: गोपालगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2020 04:49 PM

gopalganj assembly seat results 2015 2010 2005 bihar election 2020

बिहार का गोपालगंज विधानसभा सीट (Gopalganj Assembly Seat) गोपालगंज लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही गोपालगंज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट कमला राय ने जीत हासिल की...

गोपालगंजः बिहार का गोपालगंज विधानसभा सीट (Gopalganj Assembly Seat) गोपालगंज लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही गोपालगंज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट कमला राय ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1957 में हुए चुनाव में भी गोपालगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट कमला राय ने अपनी जीत बरकरार रखी थी। 1962 में यहां से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर अब्दुल गफूर ने जनता का समर्थन जीत लिया था। 1967 में गोपालगंज से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एच सिन्हा ने सभी विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 और 1972 के चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट रामदुलारी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 में गोपालगंज सीट से जनता पार्टी की टिकट पर राधिका देवी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट काली प्रसाद पांडेय ने गोपालगंज में जीत हासिल की थी।

1985 के चुनाव में गोपालगंज सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। 1990 में भी सुरेंद्र सिंह ने जनता दल की टिकट पर गोपालगंज से जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1995 में यहां से जनता दल के कैंडिडेट रामावतार ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 के चुनाव में गोपालगंज से अनिरूद्ध यादव उर्फ साधु यादव ने आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005,2010 और 2015 के चुनाव में बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सुभाष सिंह ने गोपालगंज में जीत का सिलसिला बरकरार रखने में कामयाब रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोपालगंज सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह ने चुनाव में 78 हजार 491 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रियाजुल हक को 73 हजार 417 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 5 हजार 74 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) के कैंडिडेट जयहिंद प्रसाद, 3 हजार 565 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोपालगंज सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह ने चुनाव में 58 हजार 10 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रियाजुल हक ने 42 हजार 117 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 15 हजार 893 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अनिरूद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव 8 हजार 488 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गोपालगंज सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह ने चुनाव में 39 हजार 205 वोट हासिल किया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट रियाजुल हक ने चुनाव में 31 हजार 271 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 7 हजार 934 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट ध्रुवनाथ चौधरी, 21 हजार 894 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan)और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!