2 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
7 days ago
8 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Hajipur Assembly Seat: हाजीपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2020 05:00 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक हाजीपुर विधानसभा सीट (Hajipur Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
वैशालीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक हाजीपुर विधानसभा सीट (Hajipur Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के सरयुग प्रसाद विधायक चुने गए। इसके बाद 1957 और 1962 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और दीप नारायण सिन्हा लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1967 में इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के के.पी.सिंह चुनाव जीते। 1969 में एसएचडी के मोतीलाल सिन्हा कानन विधायक चुने गए। 1972 में भी मोतीलाल सिन्हा कानन ही विधायक चुने गए। लेकिन इस बार वो संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से मैदान में थे। 1977 में जनता पार्टी के जगन्नाथ प्रसाद यादव विधायक बने। 1980 में कांग्रेस (Congress) के जगन्नाथ प्रसाद राय और 1985 में लोकदल के मोतीलाल सिन्हा कानन चुनाव जीते। 1990 में कांग्रेस (Congress) ने इस सीट पर फिर से कब्जा जमाया और जगन्नाथ प्रसाद राय विधायक चुने गए। 1995 में जनता दल के राजेंद्र राय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 2000 से इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का ही कब्जा है। 2000, 2005 के फरवरी, 2005 के अक्टूबर और 2010 में लगातार चार बार नित्यानंद राय विधायक चुने गए। नित्यानंद राय के सांसद चुने जाने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में अवधेश सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 2015 में भी इस सीट को अवधेश सिंह ने अपने नाम किया। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अवधेश सिंह ने कांग्रेस (Congress) के जगन्नाथ प्रसाद राय को 12 हजार 195 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अवधेश सिंह को कुल 86 हजार 773 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम जगन्नाथ प्रसाद राय को कुल 74 हजार 578 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय संतोष कानन को कुल 3 हजार 542 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव(Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राजेंद्र राय को 16 हजार 609 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नित्यानंद राय को कुल 55 हजार 315 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र राय को कुल 38 हजार 706 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय मनोज शुक्ला को कुल 11 हजार 226 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजेंद्र राय को 15 हजार 258 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नित्यानंद राय को कुल 47 हजार 760 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र राय को कुल 32 हजार 502 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मनोज शुक्ला को कुल 19 हजार 81 वोट मिले थे। पिछले 6 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा है लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
'UP में बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई, तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे' — BJP पर अखिलेश का सबसे...
2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP BJP की नई टीम का ऐलान, भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखें...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
चुनावों के बहिष्कार का सवाल नहीं, भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों एक ही टीम में: जयराम रमेश
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
UP में भी बिहार-बंगाल जैसी 'बेईमानी' हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव
USD $
27/06/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी या व्यापार में आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा जा सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई नई रणनीतियां सही साबित हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी या बुजुर्ग व्यक्ति से मिली राय आपके भविष्य के अच्छी साबित हो सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के कुछ बेहतरीन और नए रास्ते आपके हाथ लग सकते हैं। कामकाज में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी के साथ समय डेट पर जा...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज का दिन आपके जीवन में प्रगति और उन्नति के नए मार्ग खोलेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और खुशियां लेकर आ रहा है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। व्यापार करने वालों को नई डिल मिल सकती है। घर के बड़ो की बात आज न टालें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। करियर से जुड़ा कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति का संकेत लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। नई तकनीक या नए कौशल सीखने में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes