Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2023 01:45 PM

हरि साहनी ने आगे कहा कि हमें प्रतिपक्ष का नेता बनाया गया है। सदन में उसी अंदाज में सरकार को घेरेंगे, जिस अंदाज में हमारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी घेरा करते थे। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश साहनी पर निशाना...
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक मछुआरे के बेटा का अगर कोई सम्मान कर सकता है तो वह है बीजेपी।
हरि साहनी ने आगे कहा कि हमें प्रतिपक्ष का नेता बनाया गया है। सदन में उसी अंदाज में सरकार को घेरेंगे, जिस अंदाज में हमारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी घेरा करते थे। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश साहनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकेश साहनी जी मल्लाह जाति को लेकर नहीं चलते है वह सिर्फ अपना राजनीतिक चमकाना चाहते हैं।